फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत

Mon, 07 Oct 2024 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक वाहन को बचाने के प्रयास में ई रिक्शा डिवाइडर से टकरा गया। इसके चलते ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ततारपुर कॉलोनी निवासी मोहन (48) पुत्र शिवचरन ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। शनिवार की रात को वह ई रिक्शा लेकर बांकनेर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोई वाहन अचानक उनके सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में उन्होंने अपना ई रिक्शा एकदम तेजी से मोड़ा तो ई रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन को सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें