फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बिजली चोरों के खिलाफ अभियान, टीम ने 14 उपभोक्ताओं को चोरी करते पकड़ा; एफआईआर दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आगरा के इरादतनगर में हाई लॉस फीडर में बुधवार सुबह विद्युत विभाग और प्रवर्तन दल ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। शमसाबाद के एसडीओ विकास नाथ तिवारी और प्रवर्तन दल प्रभारी सुंदर लाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 14 उपभोक्ता स्वीकृत लोड से अतिरिक्त केबल डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए। एसडीओ विकास नाथ तिवारी ने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। चेकिंग टीम में अवर अभियंता सतेंद्र सिंह, टीजी-2 दीपक त्रिपाठी, संविदाकर्मी राजकुमार व दामोदर, नवीन कुमार, बिपुल कुमार, नीतीश कुमार, ऋतु मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें