कासगंज। जिला पंचायत जल्द ही चार गांवों में नालाें निर्माण कराएगी। इससे इन गांवों में जलभराव की समस्या खत्म होगी। साथ ही ग्रामीणों को राहत मिलेगी। जिले के गांव ताली, गांव किलौनी मजरा सुन्नगढ़ी, गांव रामनगर और गांव चौकी अतनपुर में नाले नहीं होने से जलभराव होता था। बारिश में स्थिति अधिक खराब हो जाती थी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गलियों में भी भर जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला पंचायतअब इन चार गांवों में नालों का निर्माण कराएगी। इस पर करीब 91 लाख रुपये की लागत आने की संभावना है। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप का कहना है कि जिला पंचायत चार गांवों में नालों का निर्माण कराएगी। इससे ग्रामीणों को जलभराव से निजात मिलेगी।