सोरोंजी। सहावर विकास खंड के खाता फरीदपुर पंचायत के फरीदपुर मजरा में गांव की गलियां एवं मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान पंचायत के विकास में कोई रुचि नहीं ले रहीं हैं। जो कि विद्वेष के कारण भेदभावपूर्ण तरीके से काम करा रहे हैं।भाजपा बूथ अध्यक्ष जयविंदर सिंह का कहना है की इस सड़क की समस्या से जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने संज्ञान नहीं लिया है। विधायक भी इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को पत्र भेज चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान किसी की बात भी नहीं मान रहे और ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्राम पंचायत की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। गांव में समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।