बाह। एसडीएम से की गई शिकायत पर गठित पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को रजौरा के मजरा पुरा गंजन में सड़क किनारे की नाली की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। रजौरा के सुरेन्द्र ने एसडीएम से शिकायत की थी कि नाली की जमीन पर गांव वालों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे पानी निकासी की समस्या पैदा हो गई है। एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित की थी। नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवा दिया है। दोबारा से अतिक्रमण किए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है। इस दौरान पुलिस के अलावा राजस्व निरीक्षक दिनेश सिंह, लेखपाल अमित कटारा, कुमार कंचन आदि रहे।