आगरा। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सिकरवार ने बताया कि अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। डॉ. सिकरवार ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इससे वायरल संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने को कहा। ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी गई। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉ. सिकरवार ने बताया कि यदि खांसी, जुकाम या बुखार तीन-चार दिनों से अधिक बना रहे तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
06 एडीवीटी फोटो आगरा (डॉ. दीपक)