फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रामबाग से टेढ़ी बगिया तक एलीवेटेड रोड, नितिन गडकरी को भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 13 Oct 2022 08:10 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विधायक धर्मपाल सिंह ने बताया कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए टेढ़ी बगिया तक एलिवेटेड रोड बनवाने का प्रस्ताव दिया गया है। एत्मादपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 509 से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 तक मार्ग की लंबाई 19.9 किमी है।
विज्ञापन
डॉ. धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर विधायक ने दिल्ली में केेंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर तीन प्रस्तावों का मांगपत्र सौंपा है। इसमें रामबाग से टेढ़ी बगिया तक एलिवेटेड रोड, बरहन-खंदौली मार्ग ठीक कराने और एत्मादपुर बरहन तिराहा और तहसील चौराहा पर पुल बनवाने की मांग की है।

जाम से मिलेगी मुक्ति

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से मिलकर उनको बताया कि रामबाग से चार लाइन सड़क का चौड़ीकरण रामबाग चौराहा से होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। जाम से मुक्ति दिलाने के लिए टेढ़ी बगिया तक एलिवेटेड रोड बनवाएं। एत्मादपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 509 से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 तक मार्ग की लंबाई 19.9 किमी है। इस मार्ग का इस्तेमाल खंदोली-एत्मादपुर के अलावा आसपास के लोग आवागमन के लिए करते हैं। मार्ग बदहाल है। इसका निर्माण वैज्ञानिक ढंग से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करवाएगा तो जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।

यहां भी वाहनों का दबाव

एत्मादपुर के बरहन तिराहा और एत्मादपुर तहसील चौराहा पर यातायात का भारी दबाव है। यहां हाईवे पार करने में आए दिन हादसे हो रहे हैं। सुविधानुसार अगर यहां अंडरपास या ओवरब्रिज बन जाए तो हादसों से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें