फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में युवोत्सव कराया नहीं, शुरू हुईं दीक्षांत समारोह की तैयारियां 

Mon, 07 Mar 2022 11:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 87वां दीक्षांत समारोह  29 मार्च को आयोजित किया जाएगा। उससे पहले युवोत्सव होता है, जिसमें कराई जाने वाली प्रतियोगिताओं के आधार पर विजेताओं को चल वैजयंती ट्रॉफी दी जाती हैं।
  
 
विज्ञापन
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 87वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को होना है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दीक्षांत समारोह में चार चल वैजयंती ट्रॉफियां दी जाती हैं, जो कि युवोत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दी जाती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने युवोत्सव का आयोजन नहीं कराया है। 

तीन दिन चलती हैं प्रतियोगिता 

युवोत्सव में विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय इकाई के संस्थानों के अलावा संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। प्रतियोगिता तीन दिन चलती हैं। इसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक व कला आधारित प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इसमें 50 से अधिक कॉलेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। 

ये बोले पीआरओ

गंगाधर शास्त्री हिंदी वाद-विवाद, पन्नालाल ट्राफी अंग्रेजी वाद-विवाद, गांधी विचार गोष्ठी और गांधी वॉक प्रतियोगिता के विजेताओं को दीक्षांत समारोह में चल वैजयंती दी जाती हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि युवोत्सव के संबंध में चर्चा की गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से दो-तीन दिन में कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह से पहले युवोत्सव करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें