फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 10 हजार से भी कम विद्यार्थियों ने कराया वेब पंजीकरण, सीधे नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 12 Jun 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण शुरू हो गया है। 15 दिन बीतने के बाद भी 10 हजार से भी कम विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इस बार सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेब पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुए 15 दिन से अधिक हो गया। अभी तक 10 हजार से भी कम विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं फीस जमा करने वाले विद्यार्थियों की संख्या और भी कम केवल 7679 है।

विभागों की भी चल रही प्रवेश प्रक्रिया

वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 27 मई से शुरू करा दी गई थी। संबद्ध सभी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बिना वेब पंजीकरण वाले किसी विद्यार्थी का कॉलेज सीधे प्रवेश नहीं ले सकता है। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों और विभागों की भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार

बढ़ेगा वेब पंजीकरण का आंकड़ा 

प्रवेश की रफ्तार अभी धीमी है। कई कॉलेजों में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह से भी वेब पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम है। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रक्रिया के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर तक वेब पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या 9601 थी। जबकि फीस जमा करने वालों की संख्या 7679 है। कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ वेब पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें