फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने तीन पंचायत सचिवों का वेतन काटा

सार

जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं करने वाले तीन पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश डीपीआरओ ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से जनता की शिकायतों का निस्तारण पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं करने वाले तीन पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश डीपीआरओ ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से जनता की शिकायतों का निस्तारण पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। ताकि आमजन को न्याय मिल सके। लेकिन पंचायत स्तर पर जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की ओर पंचायत सचिवों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन की ओर से लगातार की जा रही मॉनीटरिंग के कारण विभागाध्यक्षों को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर जसराना ब्लाक की कुशियारी पंचायत में तैनात सचिव शिवागी सिंह, शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत इटौली में तैनात पंचायत सचिव उदय प्रताप तथा मदनपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत भदान में तैनात पंचायत सचिव प्रमोद कुमार यादव का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें