मैनपुरी। डीपीआरओ अविनाश चंद्र ने तीन साल से अधिक समय से एक ही पटल पर जमे सहायकों के पटल बदलने का आदेश जारी किए हैं।
नए आदेश के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी स्थापना का कार्य देख रहीं प्रभा अवस्थी को सफाईकर्मी स्थापना का कार्य सौंपा गया है। वहीं सफाईकर्मी स्थापना का कार्य देख रहे शैलेंद्र शर्मा को प्रधान स्थापना के कार्य की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा प्रधान स्थापना व शिकायत संबंधी पटल देख रहे राजकुमार सिंह को ग्राम पंचायत अधिकारी स्थापना का कार्य सौंपा गया है। सईला बेगम को शिकायत पटल दिया गया है।