फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: आंगनबाड़ी केंद्रों पर डीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, ऐसा हाल देख चौंक गईं... चार को थमाया नोटिस

Fri, 16 Feb 2024 09:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

औचक निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पोल खुल गई। कोई अनुपस्थित मिला, तो कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। आंगनबाड़ी केंद्रों का ये हाल देख डीपीओ हैरान रह गईं। तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने चार कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला देवी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली। जबकि एक केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभिलेख नहीं दिखा सकी, इसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 
विज्ञापन


जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितताएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कार्यकर्ता अपनी मनमानी करती हैं। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों, गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल पता। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला देवी बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र याकूतगंज का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमकुम सक्सेना, भारती सक्सेना समय से केंद्र पर उपस्थित नहीं मिली। डीपीओ के आने के बाद केंद्र पर पहुंची।

 आंगनबाड़ी केंद्र कुंवरपुर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित मिली। उनसे अभिलेख मांगे गए तो वे अभिलेख नहीं दिखा सकी। कोई भी अभिलेख केंद्र पर नही मिले। जिसे गंभीरता से लिया गया। अभिलेख केंद्र पर रखने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र रामनगर पर सहायिका नीरज उपस्थित मिली कार्यकर्ता रीना अनुपस्थित मिली। डीपीओ ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें