फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident News: आगे जा रहे वाहन से टकराकर पलटी सवारियों से भरी डबल डेकर बस, एक दर्जन घायल, मची चीख-पुकार

Wed, 12 Apr 2023 12:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Accident News: आगरा-जयपुर हाईवे पर आगे जा रहे वाहन से टकराकर सवारियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल, दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात सवारियों से भरी डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस को सीधा कराकर चौकी पर खड़ी करा दी है। 

वाहन से टकराकर पलट गई बस

हादसा फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के आगरा-जयपुर हाईवे पर हुआ। बीती रात राधिका ट्रैवल्स की बस फर्रुखाबाद से अहमदाबाद जा रही थी। बस में लगभग 40 सवारियां सवार थी। मध्य रात्रि करीब 2:30 बजे  जयपुर-आगरा हाईवे पर कराई मोड़ के निकट बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। 

आधा दर्जन आगरा के लिए रेफर 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर राहगीर और आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सीकरी, सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया। इनमें से पांच घायलों की हालत नाजुक देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे में यह हुए घायल                         

उधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा करवाकर चौमा चौकी पर खड़ा करा दिया है। दुर्घटना में अहमदाबाद निवासी सगे भाई योगेंद्र (32), विजयपाल (30), पिंकी, किशोर कुमार (58) और उनकी पत्नी माया देवी (55), सोनिया (32), शाहजहांपुर निवासी रिंकी (28), फर्रुखाबाद निवासी विकास (38) सहित कई अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें