क़ुरावली। क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर में दहेज लोभियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बहन को बुलाने गए भाई की भी मारपीट कर दी। घटना की तहरीर थाना में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जनपद बदायूं के थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खेमकरन निवासी बृजभान पुत्र रामपाल ने शनिवार की शाम कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि उसने मेहनत मजदूरी करके चार साल पहले थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर निवासी विकास पुत्र देव सिंह के साथ उसकी शादी कर दी। शादी के बाद से ही पति विकास, ससुर देव सिंह, जेठ शिशुपाल, सास नन्ही देवी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जसोदा की मारपीट करने लगे। बीते शनिवार की रात्रि ससुरालीजन ने जसोदा को पीटा और घर से निकाल दिया। सूचना मिलने पर बृजभान ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। जसोदा गांव में ही निवास कर रही अपनी बुआ के घर चली गई।