फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सौ शैया में समय से नहीं पहुंचते डॉक्टर और कर्मचारी

Wed, 04 Sep 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी समय से नहीं पहुंचते हैं। बुधवार को पर्ची काउंटर पर कर्मचारी न होने पर लोगों ने सीएमएस से शिकायत की। सीएमएस ने कर्मचारी को चेतावनी दी है। बुधवार को सुबह नौ बजे तक सौ शैया अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी हुई थी। यहां तैनात कर्मचारी मौजूद नहीं था। अस्पताल के कुछ कक्ष में डॉक्टर भी देरी से पहुंचे थे। इस पर यहां मौजूद कुछ तीमारदारों ने सीएमएस डॉ. शशांक कुमार से शिकायत की। सीएमएस ने बताया कि कर्मचारी टॉयलेट में गया हुआ था। हालांकि इसके बाद भी उसे चेतावनी दी जा रही है कि यदि मरीजों की लाइन लगी है तो काउंटर छोड़कर नहीं जाओगे। सीएमएस ने अस्पताल के सभी डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे ओपीडी में समय से पहुंचे और निर्धारित समय तक बैठकर मरीजों को उपचार दें। समय से न बैठने वालों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें