फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: बच्चों में तेजी से बढ़ रहे ब्लड कैंसर के मामले, पहचान और सही इलाज से ठीक होने में मिल जाती सफलता

Mon, 17 Apr 2023 09:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों में ब्लड कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। समय से इनकी पहचान और सही समय पर इलाज मिलने से ऐसे बच्चों को ठीक करने में सफलता मिल जाती है।
विज्ञापन
ब्लड कैंसर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक (आईएपी) आगरा के बैनर तले सतत चिकित्सा शिक्षा का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में किया गया। इसमें बच्चों में हो रही खून से संबंधित बीमारियों पर मंथन हुआ। दिल्ली से आए डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि बच्चों में ब्लड कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुरुआती लक्षणों की पहचान और सही इलाज करने पर सफलता मिल जाती है।

वजह और उसके निदान की दी जानकारी

मुख्य वक्ता डॉ. विकास दुआ ने कहा कि बच्चों में कभी-कभी खून की कमी होने पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट की भी जरूरत होती है। आधे से ज्यादा बच्चों में खून की कमी की वजह सही से पोषण नहीं मिल पाना है। डॉ. अरुण दनेवा ने बच्चों में अत्यधिक खून रिसाव की वजह और उसके निदान की जानकारी दी।

कार्यक्रम में यह लोग हुए शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएपी आगरा के अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन और सचिव योगेश दीक्षित ने की। आईएपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव कृषक, डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. संजय सक्सेना ने सत्रों को संचालन किया। 50 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें