फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अनदेखी न करें

Mon, 17 Jul 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अनदेखी न करें
विज्ञापन


मैनपुरी। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने 31 जुलाई तक के सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत सोमवार को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। गलत साइड पर वाहनों के संचालन के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैंं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करें। वाहन में बैठे हैं तो वाहन चालक की गतिविधियों पर नजर रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर चालक को अवश्य टोकें। सड़क दुर्घटना में घायलों के प्रति संवेदना रखें। जनपद में चिन्हित 25 ब्लैक स्पॉट में से 19 में सुधारीकरण का कार्य कराया जा चुका है। तीन पर कार्य प्रगति पर है। शेष तीन का अगणन तैयार कराकर शासन को भेजा गया है। धनराशि प्राप्त होते ही वहां भी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। एसपी विनोद कुमार, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम नवोदिता शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजलि सिंह, आरएन वर्मा, सीओ सिटी संतोष कुमार, डिप्टी कलेक्टर राम कुमार, सुप्रिया गुप्ता, सैयद सानिया सोनम एजाज, डीआईओएस सुधीर कुमार, एआरटीओ शिवम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें