फतेहाबाद। ब्लॉक फतेहाबाद में मंगलवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक कर एडीओ पंचायत फतेहाबाद नरेंद्र बघेल ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने कहा दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। कार चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं। ओवरस्पीड से बचें। घने कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं। इस अवसर पर सचिव नसीम, राहुल परिहार, विनोद कुमार, प्रधान राहुल वर्मा, रामदेव आदि मौजूद रहे।