कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मनिर्भर कृषक समांवित योजना के अंतर्गत एफपीओ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एफपीओ गठन सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। किसान संगठित होकर एफपीओ बनाएं और योजनाओं का भरपूर लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाएं। वहीं उन्होंने कहा कि किसान पराली खेतों में नहीं जलाएं बल्कि उसका इस्तेमाल खाद बनाने में करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मोटे अनाज-मिलेट्स की बहुत मांग है। किसान मोटे अनाज की पैदावार कर अच्छा लाभ कमाएं। उन्होंने बिंदुवार चर्चा करते कहा कि एफपीओ कंपनी एक्ट के अंतर्गत कार्य करें। बैंको से ऋण प्राप्त कर समूहों, कलस्टरों को लाभान्वित करें। एजीएम की बैठकों का समय से आयोजन कराएं। सभी एफपीओ 17 रजिस्टर बनाएं। एफपीओ की समय से कृषकों के साथ बैठक आयोजित करें। इस दौरान उन्होंने किसानों से कहा कि वे खेतों में पराली जलाने के बजाय खाद बनाने में उसका प्रयोग करें।