फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिकायतकर्ता के घर जाकर डीएम ने जानी निस्तारण की हकीकत

Sat, 28 Sep 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने 14 अगस्त को छोटी नगरिया के मनोज कुमार के शिकायती पत्र के निस्तारण का मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से बात करके सत्यापन किया। निस्तारण रिपोर्ट से डीएम स्थलीय सत्यापन के दौरान संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने तहसीलदार सदर से कहा कि राजस्व टीम से पैमाइश कराई जाए।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने शिकायत में कहा था कि रसूखदारों ने उसकी पुरानी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा करके बुलडोजर से नींव खोद दी। उसकी जगह में खड़े हरे पेड़ काट दिए। एसडीएम सदर ने जांच तहसीलदार सदर द्वारा कराई। तहसीलदार सदर ने तीन सितंबर को दी गई जांच रिपोर्ट में बताया कि मैनपुरी देहात की गाटा संख्या-579 अभिलेखों में सह खातेदारों के साथ बतौर संक्रमणीय भूमि अंकित है। शिकायत करने वाले का अपने पड़ोसी काश्तकारों से विवाद है। पैमाइश के लिए वह सहमत नहीं है। ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को राजस्व संहिता के तहत वाद दायर कर शिकायत के निदान के लिए कहा गया है। डीएम ने राजस्व टीम से पैमाइश कराने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, तहसीलदार सदर विशाल यादव, आईजीआरएस प्रभारी अनुज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें