फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम, एसपी लहरा घाट पहुंचे, किया निरीक्षण

Sat, 02 Aug 2025 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी के लहरा गंगाघाट स्टीमर पर सवार होकर गंगा क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम ,एसपी व अन्य अ​ध
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को हुई वृद्धि के बाद जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को लहरा गंगाघाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं जिससे कांवडि़यों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने पाए। जिलाधिकारी ने स्टीमर से गंगा की धारा को भ्रमण कर देखा। अधिकारियों ने कहा कि गंगा के पानी में फिर से बैरिकेडिंग करके खतरे के निशान लगाए जाएं और गोताखाेरों की उपलब्धता और सक्रियता सुनिश्चित करें। कांवड़ मार्ग का पूरी तरह से परीक्षण कर लिया जाए। कहीं कंकड़ पत्थर न रहे। कांवड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने पीएसी की फ्लड यूनिट को भी सक्रिय रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षात्मक प्रबंध किए जाएं। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि पुलिस की टीमें पूरी तरह से सक्रिय रहें। पानी बढ़ने की स्थिति पर वॉच टॉवर व ड्रोन से निगरानी रखी जाए। कांवड़ मार्ग पर जाम नहीं लगे इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें