फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः नागरिकता संशोधन कानून पर डीएम व एसपी ने नुक्कड़ सभा कर लोगों को किया जागरूक

Wed, 18 Dec 2019 04:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पब्लिक को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून पर देश भर में मचे बवाल के बाद फिरोजाबाद में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। बुधवार को सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। वहीं डीएम व एसपी ने नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी के साथ सभी थाना प्रभारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन ने आम जनता में पूरी तरह से सुरक्षित होने का भरोसा जताया। अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। वहीं अफसरों ने चेतावनी दी कि आरजकतत्वों द्वारा किसी भी प्रकार का माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस-प्रशासन का पैदल मार्च नगला बरी चौराहे से शुरू होकर आगा शाही मस्जिद होते हुए हाजीपुर से थाना रामगढ़ के सभी मिश्रित आबादी क्षेत्रो में होते हुए नगला बरी चौराहे पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें