कासगंज। बिलराम नगर पंचायत में 1.35 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से डीएम को जवाब भेजा है। उन्होंने कहा है कि जो भी कार्य हुए है वह जनहित के कार्य है। कोई दुरुपयोग धन का नहीं किया गया है। जवाब का डीएम परीक्षण कर आगे की कार्रवाई तय करेंगी।
बिलराम की नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने 1.35 करोड़ रुपये जो राज्य वित्त आयोग का धन था उसका दुरुपयोग कर अन्य मदों में खर्च कर दिया गया। अन्य मदों में धन खर्च होने के बाद पंचायत के कर्मियों को वेतन आदि नहीं मिल पाया। हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन ने इस मामले में जांच पड़ताल की और 1.35 करोड़ रुपये की रिकवरी पंचायत अध्यक्ष से करने के निर्देश जारी किए।
यह निर्देश प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष को नोटिस दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति के प्रतिनिधि अधिवक्ता ने नोटिस का जवाब जिलाधिकारी को सौंपा। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति और उनके प्रतिनिधि बबलू ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा जनहित के कार्य कराए गए हैं। किसी भी तरह से धन का दुरुपयोग नहीं किया गया है। वह जांच कराने को तैयार हैं।