फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवादित भूखंड की जांच करने मौके पर पहुंचे डीएम

Sun, 18 May 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाने के निकट निर्माणाधीन मकान को कुर्क किए जाने के बाद रविवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह प्रशासनिक अमले के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने राजस्व विभाग की टीम से जानकारी ली। इस मामले में डीएम को कोर्ट में जवाब देना है। दन्नाहार में थाने के निकट गांव जिंदपुर स्थित प्लॉट संख्या 2666 पर अजय कुमार नाम के एक युवक ने अपना निर्माण किया है। मकान का लेंटर भी पड़ गया है। कोर्ट ने 19 मार्च 2025 को इस जमीन पर निर्माण कार्य करने पर रोक लगा दी थी। शिवम चौहान ने कोर्ट से शिकायत की थी कि कोर्ट की रोक के बाद भी निर्माण किया जा रहा है। यह शिकायत मिलने के बाद कोर्ट ने डीएम, एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब कर लिया और निर्देश दिए कि ये जमीन किसकी है, इसका फैसला अदालत करेगी। हाईकोर्ट के निर्देश पर सिविल जज ने तहसील प्रशासन के साथ एक दिन पहले ही इस मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में डीएम से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। मामले की सुनवाई 21 मई को होनी है। डीएम अंजनी कुमार सिंह रविवार को एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के बाद हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरे दिन जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें