फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुख्य सेविकाओं को डीएम ने दिए नियुक्ति पत्र

Thu, 28 Aug 2025 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो18मुख्य सेविका  को नियु​क्ति पत्र प्रदान करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, साथ में डीएम प्
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के लिए चयनित कीं पांच मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी ने प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाने वालीं मुख्य सेविकाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत, लगन, ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने का आह्वान किया।लखनऊ में सीएम के द्वारा नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है। इससे रोजगार मिल रहा है। यह नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से की जा रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और सरकार के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम के दौरान चयनित मुख्य सेविका आकांक्षा सिंह, लीसा राजपूत, मोनिका वशिष्ठ, अनुपम और रूबी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सभी सेविकाएं नियुक्ति पत्र मिलने पर खुश नजर आईं। इस दौरान सीडीओ सचिन, उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला देवी, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें