फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रबंध समिति का चुनाव का मामला पहुंचा डीएम दरबार

Mon, 10 Apr 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किसान इंटर कॉलेज खरौआ की प्रबंध समिति के चुनाव का मामला सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि तथाकथित लोग अपने को प्रबंध समिति में शामिल बताते हुए प्रबंध समिति का दबंगई से चुनाव करा रहे हैं। न्याय संगत तरीके से प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि कॉलेज की प्रबंध समिति वर्ष 1980 से कालातीत घोषित चली आ रही है। पूर्व प्रबंधक का पुत्र नौ अप्रैल को गलत तरीके से चुनाव कराने कॉलेज पर पहुंच गए। जबकि प्रधानाचार्य को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। पत्र में बताया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की तरफ से चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भेजे गए थे। ग्रामीणों के विरोध और विद्यालय का ताला न खुलने के कारण पर्यवेक्षक लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद फर्जी तरीके से चुनाव की कार्रवाई कर ली गई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में कार्रवाई की मांगी। इस अवसर पर यशपाल सिं, रामप्रकाश, दयाराम, विनोद बघेल, राधा मोहन बघेल आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें