फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर डीएम नाराज

Thu, 29 Aug 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक का बुधवार की देर शाम आयोजन किया गया। बैठक में डीएम मेधा रूपम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों में लापरवाही पर नाराजगी जताई। एमओआईसी काे व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं का नियमित वजन तोल रिपोर्ट अपडेट करने में स्थिति चिंता जनक मिलने, योजनाओं में आपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर एमओआईसी को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी कि एक सप्ताह के अंदर सुधार दिखना चाहिए। अगले माह होने वाली समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विकास खंडवार जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार कल्याण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण समीक्षा, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, एमडीआर की समीक्षा, एनआरसी रेफर बच्चों, यूरिन टेस्ट, एमआर, एलीमिनेशन टैकर, ब्लाक वाईज जीरो डोजर की स्थिति सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें