फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन करने वाली आशाओं पर कार्रवाई न होने से डीएम नाराज

सार

स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष नसबंदी न होने पर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत के अंतर्गत कार्य करने वाले तीन कर्मियों में से दो कर्मियों का वेतन रोकने तथा एक के निलंबन का प्रस्ताव समिति में पास कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येंक एमओआईसी को अपने क्षेत्र में चलने वाले अवैध अस्पतालों का अभियान चलाकर जांच करने और पूर्व में जो अस्पताल सील किए गए थे उनकी वर्तमान स्थिति की भी रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन करने वाली 21 आशाओं पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताया। उन्होंने तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए अवैध अस्पतालों को चिहिंत कर उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में रिपोर्ट देने को कहा। स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरुष नसबंदी न होने पर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत के अंतर्गत कार्य करने वाले तीन कर्मियों में से दो कर्मियों का वेतन रोकने तथा एक के निलंबन का प्रस्ताव समिति में पास कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येंक एमओआईसी को अपने क्षेत्र में चलने वाले अवैध अस्पतालों का अभियान चलाकर जांच करने और पूर्व में जो अस्पताल सील किए गए थे उनकी वर्तमान स्थिति की भी रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। जिन विकास खंडों के स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरूष नसबंदी नहीं कराई गई है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तबालपुर में डिलिवरी कराई जा रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में 89 में से 76 के भवन पूर्ण हैं अवशेष 13 में कार्य प्रगति पर है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, मुख्य चिकित्साधिकार डॉ अवध किशोर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें