फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम ने मानी मांग, अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म

Thu, 25 Jan 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले दो माह से हड़ताल पर थे। पहले सदर तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। बाद में जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं ने भी हड़ताल की। दस्तावेज लेखक संघ भी शामिल हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर समस्या का समाधान किया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के स्थानांतरण दूसरी तहसीलों में कर दिए गए। इसके बाद हड़ताल खत्म हो गई। अधिवक्ता आज यानी बृहस्पतिवार से नियमित कार्य करेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने सदर तहसील के तहसीलदार संदीप चौधरी को सहावर का तहसीलदार बनाया है। सहावर के तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्रा को सदर तहसील का तहसीलदार बनाया है। नायब तहसीलदार अरविंद गौतम को कासगंज से पटियाली तहसील भेजा गया है। पटियाली तहसील के नायब तहसीलदार मुकेश कुमार को सदर तहसील में तैनाती दी है। स्थानांतरण आदेश मिलने के बाद कासगंज बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष योगेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। यहां एसोसिएशन ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। आभार प्रस्ताव पारित किया गया।

अधिवक्ताओं ने कहा कि जिलाधिकारी ने मांग को माना लिया है। इसके लिए सभी आभार व्यक्त करते हैं। वहीं एसोसिएशन ने दस्तावेज लेखक संघ, स्टांप वेंडर और लिपिकों का हड़ताल में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार से सभी अधिवक्ता नियमित कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त होने पर सदर तहसील में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन


बैठक में बार के महासचिव चेतन चौहान, कोषाध्यक्ष चूड़ामणि सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राहत हुसैन, अभिषेक शर्मा, मुमताज अहमद, जयकुमार सक्सेना, सत्येंद्रपाल सिंह बैस, जयशंकर दुबे सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें