आगरा। एकलव्य स्टेडियम में 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे से कबड्डी के मंडलीय ट्रायल होंगे। बृहस्पतिवार को जिला खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ ने जिलास्तरीय ट्रायल आयोजित किए थे। जिसमें शहर और आसपास क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों में से टीम का चयन किया गया था। अब उन्हीं के आधार पर मंडलीय चयन की प्रक्रिया होगी। अमेठी में 9 से 11 दिसंबर तक प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होनी है।