फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम घोषित

Sat, 14 Nov 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अभ्यास करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 16 से 23 नवंबर तक गोंडा में प्रदेशीय पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए आगरा मंडल की टीम घोषित कर दी गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, आगरा मंडल संजय शर्मा ने बताया कि टीम में देव तोमर, तनुज, शिवसागर सिंह, मोहित कुमार, प्रभात कुमार, आर्यन यादव, राहुल कुमार सिंह, आर्यन अदलखा, पुष्पेंद्र यादव, मनीष बघेल, विवेक यादव, आर्यन बघेल, गौरव कुशवाह, प्रशांत श्रीवास्तव और श्याम शर्मा को जगह मिली है। संजीव गौतम टीम प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा अक्षय सिंह, अभिषेक कुमार, अविनाश यादव और हर्ष शर्मा को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें