फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने संचारी रोग अभियान का किया निरीक्षण

Fri, 05 Jul 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मंडलीय टीम ने संचारी रोग अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सहावर विकास क्षेत्र के दो गांव का दौरा किया। टीम ने क्षेत्रों में कार्य कर रही टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामीणों को संचारी रोग से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने जिले की टीम के साथ सहावर के ग्राम लालूपुरा, एवं खितौली का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान एक जुलाई से चलाए जा रहे संचारी रोग अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ग्रामों की सफाई व्यवस्था को देखा गया। इसके साथ झाड़ियों की कटाई, एटी लार्वा दवा का छिड़काव, फॉगिंग आदि की जानकारी ली। ग्रामीणों को संचारी रोग से बचाव के बारे में बताया। दोनों ग्रामों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एएन चौहान, डॉ. मस्कूर आलम, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीकांत, सहायक मलेरिया अधिकारी आलम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें