आगरा। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वावधान में मुरादाबाद में 22 से 24 अक्तूबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए आगरा मंडल की टीम का चयन ट्रायल एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिलास्तरीय ट्रायल 17 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे और मंडलस्तरीय ट्रायल 18 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से होंगे। इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पात्र खिलाड़ियों को अपने मूल जन्मतिथि प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।