आगरा। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी क्षेत्र की मंडलीय पेंशन अदालत 22 जून को दोपहर 12 बजे आयुक्त सभागार में आयोजित की जाएगी। अपर निदेशक पेंशन महिमा चंद्र ने बताया कि पेंशन संबंधी लंबित मामलों पर सुनवाई के लिए 15 जून तक कलेक्ट्रेट स्थित मंडलीय पेंशन कार्यालय में आवेदन किए जा सकते हैं।