फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एथलेटिक्स टीम के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बरेली में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 व 30 सितंबर को प्रदेशीय सीनियर महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें आगरा मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए आगरा के जिला स्तरीय ट्रायल 25 और मंडलीय टीम के ट्रायल 26 सितंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। मंडलीय टीम में चयनित खिलाड़ी बरेली जाएंगे। इच्छुक सीनियर महिला-पुरुष एथलीट निर्धारित चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। मंडलीय ट्रायल में आगरा के साथ मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें