फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अपार आईडी बनाने में प्रदेश में जिले को चौथा स्थान

Thu, 12 Dec 2024 12:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। वहीं मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। दो दिवसीय शिविर में जिले में 19 हजार अपार आईडी बनाई गईं। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, मदरसा, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई आदि के 2459 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत 3,00,657 विद्यार्थियों में से 60,429 की अपार आईडी बनी थी। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों में 9 और 10 दिसंबर को शिविर लगाए गए। शिविर में 18,815 विद्यार्थियोंं की अपार आईडी बनाई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, का कहना है कि अपार आईडी में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर आया है। जिन विद्यार्थियों की आईडी बनने से रह गई है। उनकी भी आईडी बनवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें