फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंडलीय बॉक्सिंग के लिए जनपदीय खिलाड़ियों का हुआ चयन

Thu, 26 Sep 2024 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर के खेल मैदान पर बुधवार को जनपदीय बॉक्सिंग टीम के लिए ट्रायल्स का आयोजन हुआ। अंडर-14, अंडर- 17 और अंडर-19 के लिए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायकों के फैसले के बाद तीनों वर्गों में खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। चयनित प्रतिभागियों को उन्होंने मंडलीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जनपदीय ट्रायल्स का उद्घाटन प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया निर्णायक की भूमिका सुभाष चंद्र यादव ने निभाई। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम का गठन किया गया। अंडर-14 आयु वर्ग में आयुष्मान, इमरान, अलबख्श, अरमान, अनुज कुमार और इंद्रसेन का चयन हुआ। अंडर-17 आयु वर्ग में गोलू, कृष्ण प्रताप सिंह का चयन हुआ। अंडर-19 आयु वर्ग में उदय प्रताप चौहान, अरसलान, अजय, जाॅन्स और सलमान का चयन किया गया।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी कन्हैयालाल, अराध्य पांडेय, सौरभ तिवारी, गौरव दिवाकर, विनोद कुमार, अजीत यादव, प्रदीप कुमार आदि व्यायाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें