फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा के डीपीआरओ पर बड़ी कार्रवाई, किए गए निलंबित; विभागीय जांच के आदेश

Sat, 29 Jul 2023 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घोर लापरवाही के आरोपों पर जिला पंचायतराज अधिकारी निलंबित किए गए हैं। इसके साथ ही विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
आगरा: विकास भवन का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिला पंचायतराज अधिकारी नितेश भोंडले को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों से कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने, खराब हैंडपंप व टीटीएसपी की मरम्मत के संबंध में जानकारी नहीं देने, बैठकों में गैरहाजिर रहने, ग्राम पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर आदि नहीं भेजने, 15वें वित्त आयोग की धनराशि को ग्राम पंचायतों में नहीं पहुंचाने, बिना अवकाश स्वीकृत कराए छुट्टी पर चले जाने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। 

उन्हें निदेशालय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही उनकी जांच उप निदेशक पंचायत प्रवीणा चौधरी को सौंपी गई है। वह जांच करके अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें