आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। इसके लिए तृतीय आगरा जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 1 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। एसोसिएशन की सचिव अलका शर्मा ने बताया कि इसमें आठ वर्ग शामिल हैं। अंडर-9 से अंडर-19 तक बालक-बालिकाएं, पुरुष, महिला और वेटरन्स वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। मुकाबले दोनों दिन सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता का ओपन ड्रॉ 28 अक्तूबर को शाम 5 बजे एकलव्य स्टेडियम में निकाला जाएगा। खिलाड़ियों को पंजीकरण के साथ जन्म प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। आगरा टीम का चयन पहली, दूसरी और तीसरी जिला रैंकिंग प्रतियोगिताओं के कुल अंकों के आधार पर होगा।