आगरा। शाहगंज स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 5 अगस्त को 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय बालिका शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालिकाएं हिस्सा लेंगी। जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 5 अगस्त को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रतिभागी छात्राओं को अपने साथ आधार कार्ड, पिछले वर्ष की अंकतालिका और नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र की सात-सात प्रतियां लानी होंगी। इसके अलावा पैन नंबर, विद्यालय का यू-डाइस कोड भी देना होगा।