आगरा। बालिका वर्ग अंडर-23 सीनियर की जिलास्तरीय क्रिकेट लीग 15 दिसंबर से वायु विहार के स्टार नेस्ट अकादमी परिसर में होगी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की उपाध्यक्ष हेमलता काला ने बताया कि प्रतियोगिता में वे ही बालिकाएं भाग लेगीं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।