फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इंडो नेपाल इंटरनेशनल गेम्स में जिले को मिले तीन स्वर्ण पदक

Sun, 16 Apr 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद निवासी तीन खिलाड़ियों ने इंडो नेपाल इंटरनेशनल गेम्स में जिले का नाम रोशन करने का कार्य किया है। दौड़, ताइक्वांडो और जैवलिन थ्रो में जनपद निवासी गौरव दिवाकर, वैष्णवी और आर्यन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

इंडो नेपाल इंटरनेशनल गेम्स का आयोजन नेपाल में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक हुआ। श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य हिमांशु यादव ने बताया कि नेपाल में आयोजित होने वाले इंडो भारत खेलों के लिए शहर के मोहल्ला हिंदपुरम निवासी गौरव दिवाकर ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं गांव गढिया वैष्णवी ने ताइक्वांडो के तहत सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल पाया है। वहीं जूनियर ग्रुप में जैवलिन थ्रो के लिए आर्यन शाक्य ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। हिमांशु यादव ने बताया कि तीनों ही खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि गौरव दिवाकर ने स्वयं दौड़ में प्रतिभाग के साथ ही अन्य दोनों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया इसके लिए वे भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को तीनों खिलाड़ी जनपद पहुंच रहे हैं। जनपद पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि जिले के लिए यह गौरव की बात है कि इंटरनेशनल गेम्स में तीन-तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें