फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला बदर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। पुलिस ने जिला बदर आरोपी को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ जनपद के ग्राम पैसोई निवासी पंजाबी पर विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। उसे 27 जनवरी को जिला बदर भी घोषित किया जा चुका है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी को सूचना मिली कि वह कछला गेट रेलवे फाटक के समीप है। पुलिस ने उसे बताए गए स्थान से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 350 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ की बिक्री किए जाने का मामला दर्ज कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें