फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इन्वेस्टर्स के लिए हर कदम पर साथ है जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर इन्वेस्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में इन्वेस्टर्स सम्मिट का आयोजन किया जाना है। इसी के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने शुक्रवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स के लिए हर कदम पर जिला प्रशासन साथ खड़ा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन उत्तर प्रदेश और देश में इन्वेस्ट के माध्यम से रोजगार बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मैनपुरी में इन्वेस्टर्स सम्मिट का आयोजन 19 जनवरी को होगा। इसमें जनपद स्तर पर इन्वेस्टर्स प्रतिभाग कर अपने प्रस्तावों को रखेंगे। जिला प्रशासन इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मदद करेगा। उन्होंने पाया कि जिले को पांच सौ करोड़ के प्रस्तावों का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष अब तक लगभग चार गुना प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन तक इसे और बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर कदम पर इन्वेस्टर्स के साथ रहेगा। प्रशासन के सहयोग के साथ ही मैनपुरी के विकास को प्रगति मिलेगी। उन्होंने उद्योग, बैंक, बिजली विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों से इन्वेस्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने के लिए कहा। इस दौरान उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र मोहम्मद सऊद, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी व समस्त बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें