सोरोंजी। सोरोंजी पालिका बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने वाले सभासद बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। पालिकाध्यक्ष व ईओ पर क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। उपेक्षा बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सभासद संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि पालिका अध्यक्ष व ईओ मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। उनके व अन्य सभासदों के वार्डों में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। ईओ ने हमारे वार्डों की समस्याओं के प्रस्ताव बैठक के एजेंडे में शामिल करने से इन्कार कर दिया। बीते माह का आय-व्यय का ब्योरा हमें अवलोकन के लिए उपलब्ध नहीं कराया। जिसके चलते बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर किया। उन्होंने कहा कि हम जन प्रतिनिधियों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं निकला जा गया। अगर इसी तरह की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि उनके वार्डों में विकास के लिए भी प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में पवनेश सक्सेना, विजय गोस्वामी, जयपाल कश्यप, महरुद्दीन , सुनीता देवी, मीनू, बबली, कौशर बेगम आदि सभासद रहे।