फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

Tue, 07 Jun 2022 05:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घर में हुए छोटे से विवाद में मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। जब बेटी पिता को बुलाने के लिए कमरे में पहुंची, तो वहां फंदे पर पिता का शव लटका देख मासूम की चीख निकल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पत्नी से विवाद के बाद ऑटो चालक ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। बेटी ने पिता को फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बेटी ने देखा फंदे पर लटका हुआ 

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर चौड़ी वाली गली निवासी कमलेश राठौर (45) का पत्नी मिथलेश से मंगलवार सुबह विवाद हुआ था। विवाद के बाद कमलेश मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया और धोती के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद कमलेश की छोटी बेटी नंदनी पिता को बुलाने को पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। नंदनी ने पिता को आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो नंदनी ने खिड़की से झांककर देखा। पिता को फंदे पर लटका देख नंदनी की चीख निकल गई। 

कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया  शव 

इस बीच परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। घर में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पति पत्नी के बीच मंगलवार सुबह विवाद होने की बात सामने आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें