फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और प्रसपा नेता में कहासुनी, कोहली ने लगाया समर्थक पर पिटाई का आरोप

Wed, 03 Jun 2020 01:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोहली के घर के बाहर महिलाओं की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
भाजपा सांसद से कहासुनी के बाद एकत्रित हुए प्रसपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर में मंगलवार दोपहर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल में कहासुनी हो गई। कोहली ने सांसद के एक समर्थक पर पिटाई का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन


कोहली के घर के बाहर महिलाओं की भीड़ जमा थी। वहां राशन बांटा जा रहा था। कोहली ने बताया कि साढ़े चार बजे सांसद आए। उन्होंने कहा कि ये क्या हो रहा है? इसके बाद केस दर्ज कराने की धमकी दी। तभी उनके समर्थक ने मारपीट की।

सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि महिलाओं की भीड़ लगी थी। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। सांसद होने के नाते उन्होंने कोहली से सिर्फ इतना कहा कि अगर राशन बांटना ही है तो घर के बाहर घेरे बनाने चाहिए थे, ताकि सामाजिक दूरी बनी रहे। इसके लिए पुलिस की अनुमति भी लेनी चाहिए थी। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह जरूरी है। इतनी बात कहकर वह चले गए। समर्थक पर पिटाई के आरोप पर उनका कहना है कि कोहली काफी दूरी पर थे। समर्थक  उनके नजदीक भी नहीं गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें