बाह। कस्बे के गांव हिंगोटखेड़ा में शनिवार को खेत की मेड़ पर विवाद हो गया। पीड़ित संतोष ने मामले में पड़ोसी के खिलाफ पीटने की तहरीर दी है। संतोष ने बताया कि शनिवार शाम को मेड़ पर दोनों में झगड़ा हो गया जिस पर पड़ोसी ने उन्हें पीटा। आवाज सुनकर लोग पहुंचे जो जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेडीकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।