फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका बना रही थी खाना तभी पहुंचा प्रेमी, जासूसी करते पत्नी भी पहुंच गई घर, फिर हुआ कुछ ऐसा...

Mon, 02 Nov 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका का पति सराफ है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे एक साल से पति पर शक हो
रहा था कि उसके प्रेम संबंध एक युवती से हैं। इस पर वह पति पर नजर रख रही थी। पति पूछताछ करने पर कोई जवाब नहीं देता
था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जगदीशपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक बजे पत्नी ने पति को प्रेमिका के घर में पकड़ लिया। इस पर काफी देर तक हंगामा हुआ। सूचना पुलिस पहुंच गई। पुलिस पति को थाने ले आई। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

  
थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका का पति सराफ है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे एक साल से पति पर शक हो रहा था कि उसके प्रेम संबंध एक युवती से हैं। इस पर वह पति पर नजर रख रही थी। पति पूछताछ करने पर कोई जवाब नहीं देता था।


रविवार सुबह पति दुकान जाने की कहकर घर से निकला। पत्नी ने पति के घर से निकलते ही उसका पीछा शुरू कर दिया।   पति मारुति एस्टेट प्रेमिका के घर पहुंच गया। पत्नी पीछा करते हुए वहां पहुंच गई। प्रेमिका खाना बना रही थी। पति ने पत्नी को देखा तो उसके होश उड़ गए। पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। 
विज्ञापन


प्रेमिका ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन उनमें मारपीट शुरू हो गई। बाद में पत्नी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस आ गई। पुलिस तीनों को थाने पर ले आई। थाने में पति माफी मांगने लगा। मगर, पत्नी कार्रवाई की कहने लगी। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें