फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गोशाला में मिलीं नोडल अधिकारियों को अव्यवस्थाएं

Fri, 25 Aug 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में मिलीं नोडल अधिकारियों को अव्यवस्थाएं
विज्ञापन

-मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गोशालाओं का हाल जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने नोडल अधिकारी नामित करते हुए निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो गोशालाओं में अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी। रिपोर्ट पर सीडीओ ने तत्काल सुधार के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित गोशालाओं के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित किया था। इसमें समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य समेत अन्य अधिकारियों को शामिल किया था। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने ड्यूटी के अनुसार गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियेां को गोशालाओं में साफ-सफाई का हाल बेहाल मिला। मौके पर मौजूद मिले कर्मचारियों का कहना था कि वर्षा की वजह से यह समस्या हुई है। निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में चारे और पानी की उपलब्धता भी अधिकारियों ने देखी। इसमें कहीं भूसा तो कहीं दाना बहुत कम मिला। कर्मचारियों ने बताया कि हरा चारा उगाने के लिए बुवाई की गई है। निरीक्षण के दाैरान गोवंशी की देखभाल करने वाले केयर टेकरों ने बताया कि उनको जुलाई माह तक मानदेय ही नहीं मिला है। नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने गोशालाओं में मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित प्रधान और सचिवों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें